भाजपा पार्षद के पति पर दुष्कर्म का आरोप:कैमरे पर बोला– किसी में औकात नहीं, फंसा दे

चाकू की नोक पर दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई में पांच दिन लगा दिए। हालांकि शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला रामपुरबघेलान जिला पंचायत की भाजपा पार्षद रेखा सिंह के पति अशोक सिंह से जुड़ा है। आरोपी का धमकाने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने 22 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। एसपी ने जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (हेडक्वार्टर) मनोज त्रिवेदी को सौंपी है। 6 माह पहले घर में घुसकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो पीड़िता के मुताबिक, 6 महीने पहले आरोपी जबरन उसके घर में घुसा और चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर को आरोपी दोबारा उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ की। पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड : पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अशोक सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है, पूर्व में जिला बदर रह चुका है। जेल भी जा चुका है। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। वीडियो में पुलिस को दी चुनौती
शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में आरोपी पीड़िता की शिकायत को खुली चुनौती देता नजर आता है। वह कहता है कि किसी में औकात नहीं है कि उसे फंसा सके। वीडियो में वह थाने के टीआई के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल करता सुनाई दे रहा है। पीड़िता की सुरक्षा भी बढ़ाई रामपुर बाघेलान पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 79, 296(1) एवं 351(3) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *