अरावली को बचाने के लिए पैदल मार्च, कांग्रेस नेता बोले- चंदा दो, धंधा लो की नीति पर चल रही सरकार

सीकर | अरावली पर्वतमाला को तबाह करने के ​फैसले के खिलाफ शनिवार को सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन सड़कों पर उतर आए। सीकर में कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अंबेडकर सर्किल से कल्याण सर्किल तक ‘अरावली बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ गुस्सा खुलकर फूटा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “चंदा दो, धंधा लो” जैसे तीखे नारे लगाकर भाजपा सरकार पर सीधे हमले किए और अरावली को कारपोरेट मुनाफे की भेंट चढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अरावली से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मार्च से पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इससे पहले सभा में कांग्रेस नेताओं नें कहा कि मोदी सरकार चंदा दो, धंधा लो की नीति पर चल रही है। विधायक राजेन्द्र पारीक, जिलाध्याक्ष सुनीता गठाला सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *