नए बने मकान पर पुलिस ने मारा छापा, ड्रग्स बरामद:एक आरोपी को किया गिरफ्तार, डस्ट ने की कार्रवाई

जोधपुर में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 1.5 किलो से ज्यादा अफीम बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चलाये अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत बंसल, एडीसीपी रोशन मीणा द्वारा गठित डीएसटी पश्चिम के प्रभारी महेन्द्र कुमार मय टीम व पुलिस थाना लूणी टीम ने यह कार्रवाई की। घर में छुपा कर रखी थी अफीम टीम ने शनिवार रात लूणी थाना हल्का क्षेत्र में फिंच गांव में विक्रम गोदारा (24) पुत्र रामलाल बिश्नोई निवासी हमीरनगर, फिंच पुलिस थाना लूणी के नये बने घर से 1.861 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की। इसके बाद आरोपी विक्रम गोदारा को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में डीएसटी में तैनात कॉन्स्टेबल राजु राम मांजू की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *