सीहोर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, पारा 3.8 डिग्री:सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, आने वाले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

सीहोर में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। आज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसने 17 दिसंबर को दर्ज किए गए 3.9 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह दो सप्ताह के भीतर ठंड का नया रिकॉर्ड है। दिसंबर माह के अंत के साथ ही ठंड के तेवर और तीखे हो गए हैं। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे सीहोर जिले को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, और 3.8 डिग्री सेल्सियस इस सीजन का सबसे कम तापमान है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने और न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। इस दौरान कोहरा छाने की भी आशंका है। बदलते मौसम को देखते हुए कृषि विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। वर्तमान में गेहूं की फसल में जड़ माहू कीट की समस्या देखी जा रही है, इस कीट की समस्या सामने आई। कृषि विभाग के अनुसार, इस कीटव्याधि के कारण गेहूं की फसल में पीलापन आ जाता है, जिससे पत्तियां ऊपर से नीचे की ओर सूखने लगती हैं और अंततः पूरा पौधा सूख जाता है। यह कीट अपनी प्रारंभिक अवस्था में छोटे-छोटे पैच में दिखाई देता है, जो कुछ ही दिनों में पूरे खेत में फैल जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *