ब्राउन शुगर तस्करी का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने स्टेडियम से पकड़ा, इंदौर के दो आरोपियों से मिले थे सुराग

प्रतापगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी दीपक कुमार बंजारा की टीम ने आरोपी को सुखाड़िया स्टेडियम के पास से पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी वसीम (40) है जो देवल्दी थाना अरनोद का निवासी है। 11 अक्टूबर 2024 को सालमगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें से एक अंकुश उर्फ सोनु (इंदौर) से 5.6 ग्राम और दूसरे आरोपी महेंद्र उर्फ आशीष (इंदौर) से 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने यह नशीला पदार्थ वसीम से खरीदा था। तब से वसीम फरार चल रहा था। गश्त के दौरान पुलिस को नीमच नाका के पास सुखाड़िया स्टेडियम में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस की गाड़ी देखकर छिपने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसकी पहचान वांछित आरोपी वसीम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना कोटड़ी के अनुसंधान अधिकारी को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *