नीमच में गुरु गोविंद सिंह का मना प्रकाश पर्व:गुरुद्वारे में शबद कीर्तन, आरती और अटूट लंगर का आयोजन; अरदास के बाद समापन

नीमच में शनिवार रात को सिक्ख समाज विकास समिति की ओर से श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 360वां प्रकाश पर्व मनाया गया। यह आयोजन शहर के नपा कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारे पर हुआ। गुरु गोविंद सिंह जी को शेर-ए-हिंद के नाम से भी जाना जाता है। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया था। शनिवार को शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर आरंभ हुआ, जिसमें सिक्ख समाज के सदस्यों सहित अन्य समाजजनों ने भी बड़ी संख्या में लंगर प्रसादी ग्रहण की। देर रात गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और आरती की गई रात में हजूरी रागी जत्था की ओर से शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद स्त्री सत्संग की ओर से भी शबद कीर्तन किया गया। देर रात गुरुद्वारे में सिक्ख समाजजनों की उपस्थिति में आरती की गई, जिसके बाद फूलों की वर्षा के साथ अरदास भी की गई। कार्यक्रमों के समापन के बाद देर रात्रि में गुरुद्वारे के बाहर समाजजनों की ओर से रंगारंग आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर सिक्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीपसिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अरोरा, सह सचिव गगनदीपसिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्रसिंह सलूजा, हरजीतसिंह छाबड़ा और मीडिया प्रभारी मनदीपसिंह गौत्रा सहित बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवती और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *