आदिवासी/सरना धर्म कोड के मुद्दे पर शनिवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल के आदिवासी सरना समाज की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरना कोड के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल के सामाजिक संगठनों मिलकर आंदोलन करेंगे। रांची| राष्ट्रीय का 140वां स्थापना दिवस रविवार को कांग्रेस भवन में मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पूर्वाह्न 10ः45 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी के. राजू उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के गौरवशाली समृद्ध इतिहास की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड कांग्रेस संवाद नामक पत्रिका का लोकार्पण भी किया जाएगा। रांची| प्रदेश जदयू के महासचिव भगवान सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर लगाम लगाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड के बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगल रहे हैं। वह अपने आप को सुपर मुख्यमंत्री समझते हैं। वहीं, बिहार की एक डॉक्टर को नियम को ताक पर रखकर झारखंड में तीन लाख प्रतिमाह की सैलरी का ऑफर दे रहे हैं।


