रायपुर के पैसेंजर ट्रेन में युवक की मिली लाश:पंखे में फंदा बनाकर झूल गया युवक, पुलिस ने लाश को मर्चुरी भेजा

टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक कोच के अंदर एक युवक की लाश फांसी पर लटकती हुईं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत युवक ट्रेन के एक कोच में पंखे के सहारे लटकता पाया गया। यात्री जब ट्रेन पर सवार हुए तो उन्होंने युवक की लाश दिखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के यात्रियों और स्टेशन कर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। युवक ने जिस वक्त फांसी लगाया उसे दौरान ट्रेन पूरी तरह खाली थी। युवक की पहचान में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में भेज दिया है। घटना की सूचना संबंधित थानों को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *