बर्थ डे पार्टी में नक्सली दस्ता पहुंचा, दी धमकी

भास्कर न्यूज | उटारी रोड उंटारी रोड थाना अंतर्गत मुरमाकला में बीती रात नक्सलियों का दस्ता ब्लॉक प्रमुख अलका कुमारी के आवास पर आयोजित उनकी बेटी सौम्या की बर्थ डे पार्टी में आ धमके। दस्ता में शामिल लोगों ने पहुंचकर कुछ लोगों की खोजबीन की। दस्ता के सदस्यों ने जीएम भूखंड पर बनाए जा रहे तीन लोगों के अबुआ आवास में बाधा नहीं बनने की चेतावनी दी। कहा कि गांव के कुछ दबंग लोग गरीब का मकान नहीं बनने दे रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि ने बताया की इसकी सूचना मिली है। इधर बुधवार को अभियान एसपी राकेश कुमार सिंह ने मुरमाकला पहुंचकर मामले की गहराई से तफसीस की। उन्होंने ग्रामीणों को पर्याप्त सुरक्षा देने की बात कही। गौरतलब है कि मुरमाकला की संगीता देवी पति दिनेश राम, अनीता देवी पति कामेश्वर दास और एतवारू राम द्वारा सरकारी जमीन पर अबुआ आवास बनाए जाने का विरोध किया जा रहा था। माना जा रहा है की आवास निर्माण रोकने के निर्देश दिए जाने से मामला नक्सली तक पहुंचने के बाद दस्ता ने गांव में धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप दूबे ने नक्सली की बात इंकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *