पाटन | बसपा नेत्री सह पूर्व विधायक प्रत्याशी चंचला देवी ने नावाबाजार में सूरज सवेरा स्वीट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बसपा नेत्री चंचला देवी ने कहा कि होटल खुल जाने से यहां के लोगों के लिए सुविधा बढ़ेंगी। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के लोग रोजगार से जुड़कर स्वावलंबी बनें। ताकि क्षेत्र समृद्ध बनें। मौके पर प्रोपराइटर सूरज चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, अमित चंदेल, संजय चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी व अन्य लोग मौजूद थे।


