इटखोरी चौक से आज हटेगा अतिक्रमण

इटखोरी| इटखोरी अंचल कार्यालय द्वारा बुधवार को इटखोरी चौक बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर ध्वनि यंत्र पर अनाउंस किया गया। इसमें कहा गया है कि इटखोरी-चतरा चौपारण वाया पदमा पथ में जो लोग अतिक्रमण किए है, उन्हें तीसरी बार अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया है। इसलिए वे 15 जनवरी तक स्वंय अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा 16 जनवरी को प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगी। अतिक्रमण मुक्त किए जाने की खर्च भी अतिक्रमणकारियों से हीं वसूली जाएगी। दुकानें इटखोरी इतवार बाजार पर लगाना सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *