विदेश भेजने के नाम पर 27.10 लाख ठगे, 3 मामलों में 8 लोगों पर पर्चा दर्ज

भास्कर न्यूज |लुधियाना विदेश भेजने के नाम पर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में शहर के दो थानों में 8 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पर्चे दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पीडितों से कुल 27.10 लाख रुपये की ठगी की गई है। इसके तहत पहला थाना मॉडल टाउन में पर्चा दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता रुपिंदर वासी बरनाला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2023 में पॉस्प्रो ओवरसीज सर्विसिस दुगरी रोड, मॉडल टाउन से संपर्क किया था। इनमें आरोपी माही शर्मा वासी शिवपुरी और जगवीर सिंह वासी जुगियाना से उन्होंने न्यूजीलैंड जाने के लिए बात की थी। उसके बाद शुरुआत काम करने के लिए पीड़ित ने 1,65 लाख ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क नहीं किया। जब पीड़ित आरोपियों को फोन करता तो वह बात नहीं करते थे। फिर पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पर्चा दर्ज हुआ। दूसरा मामला भी थाना मॉडल टाउन में दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता जोसफ चांद ने बताया कि उनके कुछ जानकारी इंग्लैंड में रहते है। साल 2023 में उन्होंने इंग्लैंड जाने के लिए आरोपियों से 19,60 लाख रुपये में सौदा तह किया। लेकिन आरोपियों ने रुपए लेने के बाद पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने सुखमनप्रीत कौर, अमन मसीह, शबनम शाहरुख इक़बाल, शिवानी, पलेट कुएर पर पर्चा दर्ज किया है। तीसरा मामला थाना डिवीजन- 8 में सी.एस कंसल्टेंसी स्थित घुमार मंडी के मालिक पर हुआ है। मामले में केस जांच अधिकारी बिबलपाल कौर ने बताया कि उनके पास वकील वरिंदर सिंह गिल वासी गांव पखोवाल की शिकायत आई। इसमें आरोप था कि आरोपी चिराग कपूर पुत्र प्रदीप कपूर वासी बावा कॉलोनी, बड़ी हैबोवाल के पास पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर उनका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। बता दें कि पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *