भास्कर न्यूज |लुधियाना कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, इसमें आरोपी ने गिरवी रखी इनोवा कार को झूठ बोलकर बेच दी। जब बैंक की किश्तों का भुगतान समय पर नहीं कर पाया, तो पुलिस की मदद से गाड़ी को वापस ले लिया गया। पीड़ित कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक राजीव गुलाटी ने थाना डिवीजन-5 में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित राजीव गुलाटी ने बताया कि उन्होंने 2019 में आरोपी हरनेक सिंह से 16 लाख रुपये में इनोवा कार खरीदी थी। इस दौरान आरोपी ने यह दावा किया था कि गाड़ी पूरी तरह से क्लियर है। लेकिन एक साल बाद पुलिस से फोन आया कि गाड़ी बैंक में गिरवी है और इसका भुगतान नहीं हुआ है, इसके चलते गाड़ी को बैंक के पास जमा करवाना होगा। फिर पीड़ित ने बैंक से 5 लाख में समझौता किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरनेक सिंह वासी गांव रनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


