आटा चक्की के मालिक पर हथियारों से किया हमला

भास्कर न्यूज |लुधियाना मायापुरी टिब्बा रोड इलाके में गत सोमवार शाम 7:30 बजे संदिग्ध नकाबपोश बदमाशों ने एक आटा चक्की के मालिक पर हथियारों से हमला कर दिया। बदमाशों ने चक्की के केबिन और बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना में एक बुजुर्ग को भी कांच के टुकड़े लगने से चोटें आईं। घटना आटा चक्की पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में दशमेश आटा चक्की के मालिक दिलजीत सिंह ने बताया आटा चक्की रोजाना की तरह चल रही थी। वह केबिन के अंदर किसी ग्राहक से बात कर रहे थे। तभी अचानक चेहरे पर नकाब पहने कुछ युवक चक्की के अनदर आए। उन्होंने अचानक चक्की में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर शीशों पर हथियार से वार किया। बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जैसे ही मैंने उन युवकों को रोकने की कोशिश की तो शीशा मेरी ही आंख पर लग गया। जब ​​पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी गई तो करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में टिब्बा थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *