कटनी के उमरियापान से सटे ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों की ओर से लगातार तेंदुए को देखे जाने की सूचनाओं के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों से सावधान रहने के दिए गए निर्देश रविवार को ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने वन विभाग के अमले के साथ मुड़िया पुरवा की पहाड़ी का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और अकेले जंगल या पहाड़ी क्षेत्र में न जाने को कहा। गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुड़िया पुरवा, टोपी सहित कई गांवों में दिखा तेंदुआ ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि उमरियापान के मुड़िया पुरवा, टोपी, घुघरा, घुघरी, धौरेशर, छोटा कछारगांव और पचपेढ़ी सहित आसपास के कई गांवों में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए ने दो बकरियों का शिकार भी किया है, जिससे ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। घटना के बाद उमरियापान निवासी वैभव चौरसिया, रमाकांत चौरसिया, दिनेश ठाकुर, सुनील चौरसिया, रामगोपाल पटेल और मनीष चौरसिया ने वन विभाग से तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने की मांग की है। तेंदुए से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की मांग ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई देता है तो तत्काल रेस्क्यू की कार्रवाई की जाएगी।


