एसपी गौरव यादव ने कहा है कि लूट, चोरी, नकबजनी जैसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वे शनिवार को श्हर के रिजर्व पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में पैंडिंग मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। लूट, चोरी, छीनाझपटी, नकबजनी जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए ज्यादा से ज्यादा बरामदगी की जानी चाहिए। क्राइम मीटिंग में एएसपी रघुवीरप्रसाद शर्मा और जिले के डीएसपी व एसएचओ भी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि मेडिकेटेड नशा बेचने वालों, अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। तस्करों की संपत्ति पिट एनडीपीएस में जब्त करने की कार्रवाई की जानी चाहिए। नशे का कारोबार करने वालों, टॉप टैन अपराधियों पर पुलिस नजर रखे और ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करे। वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हिस्ट्रीशीटर और हार्ड कोर अपराधियों के खिलाफ पुलिस तुरंत एक्शन ले। जिससे कि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो।


