रात में ड्यूटी स्थल से नदारद आरक्षक को किया सस्पेंड

भास्कर न्यूज | कवर्धा नक्सल प्रभावित भोरमदेव थाने में पदस्थ आरक्षक साहेब लाल नेताम को सस्पेंड कर दिया गया है। 12 जनवरी को उक्त आरक्षक की संतरी ड्यूटी लगी थी। रात में एसपी धर्मेंद्र सिंह ने थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षक ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। एसपी ने यह स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य का सतर्क और जिम्मेदार रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह रवैया न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आघात पहुंचाता है। उन्होंने ऐसे कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *