कैबिनेट में हुए सवाल-जवाब पर बोले मंत्री प्रहलाद पटेल:जब मुख्यमंत्री को आपत्ति नहीं, फिर किसी और को भी नहीं होना चाहिए

यह भाजपा की सरकार की कैबिनेट है, इसमें वित्तीय मामलों में चर्चा होती है। वहां अंगूठा लगाने का काम नहीं होता है। वित्तीय मामलों पर कैबिनेट में चर्चा होती है। मैं सदैव पूछता हूं। इसे झगड़ा मत बताइए। हमारे मुख्यमंत्री को आपत्ति नहीं है तो किसी और को भी नहीं होना चाहिए। इंंदौर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट में उज्जैन की सड़कों को लेकर उठाए गए सवाल पर जवाब दिया। कहा- सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करने आएंगे। साथ ही फरवरी-2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी प्रधानमंत्री मोदी पधारेंगे। एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा- प्रदेश में 11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिह्नित-34 हितग्राही मूलक योजनाओं में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के साथ जन-कल्याण के कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र सरकार के नार्म्स के अनुसार ही लोन जब पटेल से पूछा गया कि आजकल प्रदेश सरकार लोन पर लोन लेती जा रही है, उन्होंने कहा कि यह एक भ्रम फैलाया जा रहा है। हम हमेशा भारत सरकार के नार्म्स के भीतर ही रहते हैं। वित्ती संकट पर भी उन्होंने गोल मोल ही जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि सीएम डॉ. मोहन यादव भी लाड़ली बहना योजना का जिक्र कर वित्तीय भार की बात कह चुके हैं तो पटेल ने कहा कि जो कल्याणकारी नीतियां हैं उन्हें जारी रखते हुए हम विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उसके लिए हम अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। पटेल ने इस दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उमा सरकार से चल रही एयर एंबुलेंस की बात मंत्री पटेल ने सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल होने पर कहा कि इतनी तेजी से काम कभी नहीं हुए। उमा भारती की सरकार के समय से एयर एम्बुलेंस की बात हो रही थी जो इस सरकार में पूरी हुई। इसके पहले समिट में उद्योगपति पहले ब्रोकर भेजते थे, लेकिन अब रीजनल कान्क्लेव का आयोजन पहली बार ही हुआ है, इसके जल्द परिणाम देखने को मिलेंगे। केंद्र सरकार की मंशा की अनुसार हम चार जातियों गरीब, युवा, महिला और किसान के कल्याण पर काम कर रहे हैं। मंत्री ने ये काम भी गिनाए यह खबर भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक में CM से भिड़े दो सीनियर मंत्री सिंहस्थ के लिए उज्जैन की रोड कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए मोहन मंत्रिमंडल ने 100 किमी लंबी 3 सड़कों को बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके निर्माण का प्रस्ताव सवालों में घिर गया। यह खबर भी पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *