जालंधर| बुधवार को कांग्रेस के जिला शहरी उप प्रधान मनोज मनु बडिंग को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी असेंबली कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। दिल्ली पीसीसी इंचार्ज काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने पत्र जारी कर ऐलान किया। इस मौके पर बडिंग ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी तन्मयता के साथ निर्वाहन करेंगे। साथ ही पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


