ब्यास पिंड के पास एक्टिवा सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, फिल्लौर हाईवे पर भी हादसा, चार घायल

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर हाईवे पर बुधवार को दो बड़े हादसे हुए। गांव ब्यास के पास अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवती को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी ओर फिल्लौर हाईवे पर आमने-सामने दो मोटरसाइकिलें टकरा गईं। दोनों हादसों में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। ब्यास के पास हुए हादसे की जानकारी देते हुए एसएसएफ के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि ब्यास गांव के पास एक्सीडेंट हुआ है। घायल अविनाश पुत्र निवासी भोगपुर को प्राथमिक उपचार देने के बाद काला बकरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसमें किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दूसरे हादसे की जानकारी देते हुए एसएसएफ के एएसआई जसविंदर सिंह, कॉनस्टेबल सुखजीतपाल सिंह और मनप्रीत कौर भुल्लर ने बताया कि आमने-सामने दो मोटरसाइकिलें टकरा गईं। इनमें कमलदीप सिंह निवासी आबादपुरा, गौरव तलवाड़ निवासी अबादपुरा और प्रीति निवासी फिल्लौर घायल हुए हैं। हादसा खैहरा गांव के फ्लाईओवर पर दोपहर करीब 1:50 मिनट पर हुआ। मोटरसाइकिल सवारों को सिविल अस्पताल फिल्लौर में दाखिल करवाया गया है। जालंधर| सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा जारी रोड सेफ्टी मंथ के तहत चौलांग टोल प्लाजा पर लोगों को रोड सेफ्टी के बारे जानकारी दी। इंस्पेक्टर इमेनुअल मसीह ने कहा कि अभियान के तहत टीमें वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा रहीं हैं। साथ ही उन्होंने वाहन चलाते वक्त लोगों से गाने न सुनने और गाड़ी की हेडलाइट जलाए रखने की भी अपील की। इंस्पेक्टर मसीह ने कहा कि टीमें दिन-रात हाईवे पर तैनात हैं। अगर कहीं एक्सीडेंट होता है तो उसकी जानकारी एसएसएफ को जरूर दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *