गौरव के क्षण… सर्वोच्च बलिदानियों का वंदन और 200 वीर नारियों का अभिनंदन

भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को ट्राई सर्विस वेटेरन्स दिवस और 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में उनकी नियुक्ति के स्मरण के रूप में सेना दिवस मनाया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने करिअप्पा को ‘ऑर्डर ऑफ द चीफ कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। 1983 में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई थी। भास्कर न्यूज | जालंधर नौ डिग्री पारे वाली सर्द सुबह में शौर्य स्थल पर देश के लिए कुर्बान होने वालों के सम्मान में सदैव जलती ज्वाला और बैंड की धुन पर शहीदों को दी गई सलामी ठंडी फिजा में गर्माहट पैदा कर रही थी। गौरव की अनुभूति कराने वाले शौर्य स्थल में देश के लिए मर-मिटने वाले सूरवीरों के सम्मान में हर सिर झुका और आंखे नम हुईं। 77वें सैन्य दिवस और नौवें ट्राई सर्विस वेटेरन्स दिवस पर वज्र कोर (XI कोर) ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बुधवार को कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट अजय चांदपुरिया, चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) मेजर जनरल अतुल भदौरिया समेत पूर्व सैनिकों ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर दो दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों को स्कूटी भी भेंट की। लेफ्टिनेंट चंदपुरिया ने पूर्व सैनिकों को उनकी सेवाओं के लिए नमन करते हुए कहा कि वीर-जवानों के बलिदान को यह राष्ट्र कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। पेंशन संबंधी आने वाली समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। वज्र सैनिक संस्थान में आयोजित अभिनंदन समारोह में 200 से अधिक वयोवृद्ध वीर नारियों और उनके परिजन मौजूद रहे। सेना का पाइप बैंड ‘वी फॉर वेटरन्स’ की धुन बजाकर राष्ट्र के प्रति सबकुछ न्योछावर करने वालों का सम्मान कर रहा था। वहीं वज्र वेटेरन्स सहायता केंद्र, सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन, डिफेन्स पेंशन डिस्बर्समेंट कार्यालय और जिला सैनिक बोर्ड द्वारा वेटेरन्स और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान किया गया। वीरचक्र से सम्मानित कर्नल दीपक रामपाल ने भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में इन कार्यक्रमों को देखकर युवा पीढ़ी ही सेना में भर्ती होने की प्रेरणा पाती है, क्योंकि उन्हें दिखता है कि जब उनका समय आएगा तो पूरा राष्ट्र उनके पीछे खड़ा होगा। 2003 में सेवानिवृत्त हुए ब्रिगेडियर जोगिंदर सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों को स्वागतयोग्य बताया। शहीदों का सम्मान . 77वें सैन्य दिवस और नौवें ट्राई सर्विस वेटेरन्स दिवस पर वज्र कोर ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र की ओर से व्यक्त की कृतज्ञता वज्र सैनिक इंस्ट्टीट्यूट में हुए समारोह के दौरान वीर नारियों को शॉल देकर सम्मानित करते अधिकारी। भूतपूर्व सैनिकों के साथ वज्र कोर के सैन्य अधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *