भास्कर न्यूज | जालंधर जीएसटी विभाग द्वारा बीते अन-रजिस्टर्ड कारोबारियों व सर्विस प्रोवाइडरों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता मुहिम के तहत बुधवार को फगवाड़ा गेट मार्केट में इलेक्ट्रिकल मार्किट के साथ मीटिंग की। एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के प्रधान बलजीत सिंह अहलूवालिया भी मौजूद रहे। यह मीटिंग जीएसटी विभाग जालंधर डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स दरबीर राज के दिशा-निर्देशों पर जालंधर-1 की असिस्टेंट कमिश्नर अनुराग भारती के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसटीए बलदीप करन सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे। भारती ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक के व्यापारियों से जीएसटी नंबर लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार बिना जीएसटी नंबर के बिना काम कर रहे हैं, वो 10 फरवरी तक जीएसटी नंबर ले लें। इसके बाद उनका रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को जागरूक करने के लिए बोर्ड लगवाने के लिए भी कहा है। प्रधान अमित सहगल और बलजीत सिंह अहलूवालिया ने आश्वासन दिलाया कि उनकी एसोसिएशन में अगर कोई भी व्यापारी बिना जीएसटी नंबर के होगा तो वो जल्द ही विभाग के पास रजिस्टर्ड होगा। इस मौके पर मुख्य प्रशासक सुरेश गुप्ता, चेयरमैन मनोज कपिला, कनवीनर संजीव, कैशियर रोबिन गुप्ता, अरुण देव, मेहता बलदेव राज मेहता, कुक्कू मिड्डा, सिकंदर मलिक, सुरेश अग्रवाल, गगन छाबड़ा, गौरव बस्सी, अखिलेश मेहता व अन्य मौजूद रहे।


