बहन और भांजे के बाद भाई की भी मौत:5 महीने की गर्भवती बहन और भांजे को अस्पताल से घर छोड़ने जा रहा था युवक, SUV कार ने मारी थी बाइक को टक्कर

25 दिसंबर को भरतपुर के सेवर थाना इलाके में हुई एक दुर्घटना में घायल हुए युवक की भी जयपुर में मौत हो गई। घटना के दौरान युवक की बहन और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज जयपुर चल रहा था। युवक अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था तब पंजाबी के नगला इलाके में एक SUV कार ने युवक की बाइक को टक्कर मारी थी। 5 महीने की गर्भवती महिला और बेटे की मौके पर ही मौत घटना 25 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे की है। विनीत निवासी गांगरसौली थाना नदबई अपनी बहन मनीषा (29) निवासी ओडेल जाट थाना रूपवास को दिखाने के लिए RBM हॉस्पिटल आया था। मनीषा 5 महीने की गर्भवती थी। विनीत के साथ उसका भांजा वंश(4) भी मौजूद था। डॉक्टर को दिखाने के बाद विनीत अपनी बहन को छोड़ने के लिए उसकी ससुराल ओडेल जाट गांव जा रहा था। 10 फुट दूर जाकर गिरी थी बाइक तभी पंजाबी के नगला मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही एक SUV कार से विनीत की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 10 फुट जाकर गिरी। घटना में विनीत, उसकी बहन मनीषा और भांजा वंश गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना कि सूचना एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद तीनों को आरबीएम अस्पताल लाया गया। युवक की भी हुई मौत अस्पताल में मनीषा और उसके बेटे वंश को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत की गंभीर हालात को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान कल मौत हो गई। सेवर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था। ड्राइवर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *