फूटा फव्वारा, जलमग्न गलियां, लाखों लीटर पानी बर्बाद, 5 घंटे बाद आए निगम कर्मी

भास्कर न्यूज| जालंधर बस्ती पीर दाद रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी कमल विहार में बुधवार सुबह 5 बजे अचानक पानी का तेज बहाव गलियों में आता देख सैर कर रही महिलाएं डर गईं। उन्होंने सोचा न तो बरसात हुई है और न कोई इतना बड़ा पाइप कहीं खुला पड़ा है, जिससे कॉलोनी में पानी आ गया है। जब इस बारे में लोगों ने कमल विहार के गेट के पास जाकर देखा तो एक पेड़ के पास से पानी का फव्वारा जमीन से निकल रहा था, जिसे देख सभी डर गए। लोगों ने सोचा जैसे राजस्थान में जमीन से पानी निकलना शुरू हो गया था। वैसे ही उनके इलाके में भी पानी जमीन से बाहर आ रहा और कॉलोनी की गलियां भर गई हैं। पानी निकलने की शिकायत भाजपा मंडल प्रधान कुणाल शर्मा ने नगर निगम कर्मचारियों को दी, जिन्होंने 10 बजे आकर काम शुरु किया था। कमल विहार गेट के पास जहां से पानी जमीन से निकल रहा था। वहां पर निगम कर्मचारियों को 8 फीट तक गहरा गड्डा खोदना पड़ा। तब जाकर पता चला कि पुरानी पाइप फट गई थी। नगर निगम कर्मचारियों ने कहा ये पाइप कॉलोनी बनने से पहले ही जमीन में डाली गई होगी। पास बनी कॉलोनी के साथ कनेक्शन किया होगा। जब कॉलोनी बननी शुरु हुई होगी तो इस जगह पर एंड पॉइंट दे दिया गया। पाइप खराब होती गई और जब एक दम से प्रैशर पड़ा तो पानी जमीन से बाहर निकलना शुरु हो गया, जिसके ठीक किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *