68वीं नेशनल स्कूल गेम्स कुराश में खनक, कराटे में नाजिया प्रवीन ने गोल्ड मेडल जीता

भास्कर न्यूज | जालंधर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स कुराश के मुकाबले छत्तीसगढ़ में करवाए गए। इनमें पंजाब की टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया। खास रुप से सरकारी कन्या स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल कुराश गेम्स में जीत हासिल की। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड के खिलाड़ी खनक ने गोल्ड, खुशी व साक्षी ने कांस्य पदक जीता और प्रिया ने भी पार्टिसिपेट किया। इसी तरह 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स कराटे में भी इसी स्कूल की नाजिया प्रवीन ने गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस मौके पर प्रिंसिपल सुनीती सहोता रंधावा व पूर्व डीएम खेल इकबाल सिंह रंधावा ने खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी लगातार खेलों में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। स्कूल के खिलाड़ी पढ़ाई और गेम्स दोनों में अव्वल आ रहे है। इस मौके पर इंटरनेशनल जूडो रेफरी सुरिंदर कुमार लेक्चरर, राजीव बाली डीपीई, विपन शर्मा, अश्वनी शर्मा, वितेश कुमार, सर्बजीत कौर व अन्य भी शामिल हुए थे। वहीं डीईओ डॉ. गुरिंदरजीत कौर, उप-जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, जिला खेल कोआर्डिनेटर अमनदीप कौंडल ने खिलाड़ियों सहित कोच को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *