भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी सेंट्रल टाउन में माघी संक्रांति पर्व के अवसर पर दीवान सजाए गए। गुरमत समागम की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। उसके बाद सजे दीवान में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने भाई सुखजीत सिंह और अन्य रागी जत्थों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को आनंद विभोर किया। सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के पूर्व ग्रंथी से ज्ञानी मान सिंह ने गुरमत विचारों से संगत को संबोधित करते हुए श्री मुक्तसर साहिब के 40 शहीद सिंहों के इतिहास की जानकारी दी। इसके साथ ही श्री मुक्तसर साहिब के नाम के पीछे की कहानी भी बताई। भोग के बाद गुरु के लंगर भी बांटे गए। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान चरणजीत सिंह, कमेटी ने जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह डिंपी, कैशियर जितेंदर सिंह खालसा, चेयरमैन गुरचरण सिंह बांगां वाले, बलजीत सिंह सेठी, राजेंद्र सिंह बेदी, दविंदर सिंह, रविंद्र सिंह रीहल, सरबजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह, बलबीर सिंह, सुखदेव सिंह सहगल भी मौजूद रहे।


