भास्कर न्यूज | जालंधर मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर लायंस क्लब गुरफतह सरताज ने प्रयास स्कूल में सेवा प्रोजेक्ट किया। इस प्रोजेक्ट के तहत सदस्यों ने बच्चों को खाने का सामान वितरित किया। इस अवसर पर प्रमोद आनंद और रविंद्र सिंह स्वीटी ने कहा कि क्लब मानवता की सच्ची सेवा पर सही मायने में कार्य कर रहा है। यह सेवा कार्य मानवता और भाईचारे का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने ईश्वर से सभी को खुशहाल रखने और ऐसे नेक कार्य को जारी रखने की प्रार्थना की। इस मौके पर पिर्थीपाल सिंह, करण सेठी, प्रमोद आनंद, रविंद्र सिंह स्वीटी, राजेश साहनी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


