ग्वालियर में बुजुर्ग को लात-घूंसे और डंडे से पीटा, VIDEO:नशा करने से रोकने पर पीटा, खुद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग को तीन युवकों ने लात-घूंसे और डंडे से पीटा। बुजुर्ग ने तीनों युवकों को नशा करने से रोका था। यह घटना 19 दिसंबर को दोपहर करीब तीन से चार बजे कल्लू काछी की बगिया की है। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान मुकेश श्रीवास पुत्र बाबूराम श्रीवास के रूप में हुई है। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल भी हुआ है। घटना के बाद बुजुर्ग मुकेश श्रीवास ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल बुजुर्ग की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर सौरभ जाटव, लला तोमर और जंडेल नामक तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था । फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार दोपहर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि एक बुजुर्ग के साथ तीन युवकों ने बेरहमी से लात-घूंसे और डंडे से मारपीट की थी, बुजुर्ग ने इसकी शिकायत थाने पर आकर शिकायत की थी। बुजुर्ग की शिकायत और मारपीट के वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *