महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में रविवार सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, विधायक नीरज सिंह समेत तमाम भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद 11.30 बजे देवेंद्र फडणवीस मानस भवन में आयोजित महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजनकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। प्रदेश के लिए यह महत्वपूर्ण संस्था कार्यक्रम समाप्ति के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र शिक्षण मंडल का नाम जबलपुर की जानीमानी संस्थाओं में शुमार होता है। इसके 100 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में मै यहां पर आया हूं। ये कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से सम्पन्न हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी ये संस्था जबलपुर और पूरे मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्था के रूप में काम करेगी। कांग्रेस के संस्थाओं को खत्म करने के आरोपों वाले सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कांग्रेस के जो भी लोग ये सब बोलते हैं उनकी पार्टी में ही उन्हें कोई तवज्जो नहीं देता तो मैं क्यों दूं।


