अमृतसर| अभिनेता और दूरदर्शन के न्यूज एंकर अरविंदर सिंह भट्टी की माता गुरदीश कौर (82) का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को शहीदां साहिब श्मशानघाट में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सभा के दीप दविंदर सिंह, हरिंदर सोहल, डॉ. राजिंदर रिखी, प्रतीक सहदेव, दलजीत सिंह अरोड़ा, एडवोकेट विपन ढंड, एडवोकेट इंदरजीत सिंह अड़ी, मोहित सहदेव आदि मौजूद रहे। उनके नामित अंतिम अरदास 21 जनवरी को दोपहर 1-2 के बीच गुरुद्वारा छेंवी पातशाही रणजीत एवेन्यू में होगी।


