ग्वालियर में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें ‘थार’ जीप में सवार युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की थार जीप की स्टेयरिंग छोड़कर गेट पर खड़े होकर सवार एक युवक चला रहा है। दूसरा युवक भी जीप के गेट खोलकर बाहर खड़ा हुआ है। थार जीप से स्टंट करते हैं दोनों युवकों का वीडियो 11 सेकेंड का है, जिसमें वह जीप को तेजी से सड़क पर दौड़ा रहे हैं। यह VIDEO सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल भी हुआ है। VIDEO के संबंध में कोई भी शिकायत पुलिस के सामने नहीं आई है। पुलिस अब VIDEO के आधार पर कार और उनके चालकों की तलाश कर रही है। स्टेयरिंग छोड़कर गेट पर खड़ा हो गया पुरानी छावनी शंकरपुर स्टेडियम रोड पर दो युवक रील्स बनाने के लिए थार जीप के साथ स्टंट कर रहे हैं। एक युवक जीप की स्टेयरिंग छोड़कर गेट पर खड़े होकर चला रहा है जो ब्लू जींस व ग्रीन जैकेट पहने हुए है, जबकि दूसरा युवक लाल टी-शर्ट और येलो पेंट पहनकर जीप के गेट खोलकर बाहर खड़ा हुआ है और उनके अन्य दोस्त दूसरी कार में उनकी रील बना रहे हैं।


