चिनियां टीम ने फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता:तेतरडीह को 3-1 से हराकर सूर्य प्रकाश मेमोरियल ट्रॉफी पर कब्जा, विजेता टीम को मिला नगद पुरस्कार

रामानुजगंज में सूर्य प्रकाश मेमोरियल जनपद स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। चिनियाँ खेल मैदान में हुए इस मैच में चिनियां टीम ने तेतरडीह को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तेतरडीह की टीम उपविजेता रही। यह टूर्नामेंट क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम द्वारा अपने दिवंगत पुत्र स्वर्गीय सूर्य प्रकाश नेताम की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा है। इसी क्रम में इस वर्ष सूर्य प्रकाश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन जनपद स्तर पर किया गया था। चिनियां टीम ने तेतरडीह को 3-1 से हराया चिनियां टीम ने घरेलू मैदान का लाभ उठाते हुए तेतरडीह को 3-1 से पराजित किया। मुख्य अतिथि पुष्पा रामविचार नेताम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताम परिवार क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा। उन्होंने खेल के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला। टूर्नामेंट में 44 टीमों ने लिया था भाग इस टूर्नामेंट में जनपद भर से कुल 44 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मैच धमनी, आरागाही, आबादी और चिनियाँ के चार खेल मैदानों में खेले गए, जबकि समापन चिनियां खेल मैदान में हुआ। विजेता टीम को 41,000 रुपये और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार मिला विजेता टीम चिनियां को 41,000 रुपये का नगद पुरस्कार और उपविजेता तेतरडीह टीम को 25,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 44 टीमों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ड्रेस किट वितरित की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अमावस सिंह, सुनील सिंह, रामविचार सिंह, वीरेंद्र सिंह मरकाम, मंगल सिंह और राम प्रवेश सिंह सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाइनल मैच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा रामविचार नेताम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप तिवारी, कन्हैयालाल अग्रवाल, भानु प्रकाश दीक्षित, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तारावती सिंह, जिला पंचायत सभापति मुंशी राम सांडिल्य, बद्री यादव, जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जनपद सदस्य राजकुमार यादव, अशरफी यादव, विधायक प्रतिनिधि अनोज यादव और वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा के नेता पवन कश्यप लड्डू सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *