किसानों के खेत के गेट चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार:गाड़ी के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस, 5 गेट भी बरामद

सीकर की दादिया थाना पुलिस ने किसानों के खेत के गेट चुराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ही रात में दादिया थाना इलाके के पांच किसानों के खेत के गेट चुरा लिए। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी के आधार पर मामले की इन्वेस्टीगेशन की। जिसके बाद अब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से पांच लोहे के गेट भी बरामद हो गए हैं। SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि मामले में दो आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ राहुल(20) पुत्र दानाराम जाट और दिनेश पुत्र राकेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया है। 26 दिसंबर को बनवारीलाल सहित थाना इलाके के पांच किसानों ने संयुक्त रिपोर्ट दी कि रात के समय चोर उनके खेतों के लोहे के गेट चुराकर ले गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी को आईडेंटिफाई कर लिया। संदिग्ध गाड़ी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जिनके पास से पांचों गेट भी बरामद कर लिए गए हैं। अब आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों पर पूर्व में कोई मुकदमा नहीं है। ऐसे में पुलिस पता लग रही है कि आखिर किस वजह से उन्होंने इस तरह की चोरी की वारदात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *