दो बाइक भिड़ी, ढाई साल की बच्ची व दंपती घायल

बालोद| दल्लीराजहरा से 8 किमी दूर करियाटोला टर्निंग के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में आलकन्हार जिला मानपुर मोहला में पदस्थ शिक्षक विक्रम व उनकी पत्नी, ढाई साल की बच्ची घायल हो गए। आदित्य नगर तितुरडीह दुर्ग निवासी विक्रम ने बताया कि रविवार को ससुराल ग्राम करहीभदर से पत्नी भारती व ढाई साल की बेटी नेत्रा के साथ बाइक से बालोद गुजरा होते मानपुर जा रहे थे। इस दौरान शाम 4.30 बजे ग्राम करियाटोला के पास कुसुमकसा की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जिला अस्पताल व दुर्ग के अस्पताल में इलाज कराए। मंगलवार को राजहरा थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *