ओबीसी का आरक्षण खत्म, बड़ा आंदोलन करेंगे: यदु

भास्कर न्यूज | डौंडी बुधवार को डौंडी के रेस्ट हाउस में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक हुई। जहां 30 दिसंबर को हुए धरना प्रदर्शन की समीक्षा की। चुनाव आरक्षण रोस्टर के विरोध में आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया। समाज के जिला अध्यक्ष छगन यादव ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के आरक्षण में प्रदेश में निवासरत 52% आबादी के साथ राज्य सरकार खिलवाड़ कर रही है। हमारे वर्ग के लोगों को चुनाव से वंचित कर दिया है, यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम लोग अलग-अलग विचारधारा से आते हैं परंतु दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमें ओबीसी समाज के लिए आंदोलन करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की इसी तरह की रवैया रही तो आने वाले दिनों मे हमारे बच्चों की नौकरी छिन जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 33 जिला पंचायत है, जिसमें ओबीसी के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं है। पिछले चुनावों मे जो 25% आरक्षण जो हुआ करता था उसे भी छीन लिया गया। उन्होंने बताया कि चुनावी रोस्टर के विरोध में हम लोगों ने बस्तर संभाग वाले ओबीसी समाज के साथ मिलकर 30 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किए थे। डौंडी के अलावा कोरर, चारामा, कांकेर भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कोंडागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, दतेवाड़ा सुकमा, कोटा में सफलता मिली। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन, जीवन धनकर, तेजराम साहू, गोरेलाल सोनी, हिंसाराम साहू, डोमन साहू, श्रीराम साहू, शिवराम रनघाटी, हिरूउराम धनकर, धनेश साहू, गेंदलाल धनकर, दीपचंद सिन्हा, संतोष कौशिक, नितिन साहू, जगदीश यादव, श्याम लाल सोनार, हीरालाल सोनबोइर, पुनाराम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *