सागर पब्लिक स्कूल भोपाल में विंटर कार्निवल:गेम ज़ोन, फिटनेस, फन और लजीज व्यंजनों ने किया आकर्षित, डोरेमोन से मिल खुश हुए बच्चे

सागर पब्लिक स्कूल कटारा एक्सटेंशन में शनिवार को रंगारंग और आनंदमयी सागर उत्सव विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्निवल का उद्देश्य था पारिवारिक संबंधों को मनाना और साथ ही सभी को मौज-मस्ती, मनोरंजन और खेलों में एक साथ जोड़ना। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल प्राची वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके बाद उत्सव की शुरुआत रचनात्मकता, उत्साह और स्वाद के सफर के साथ हुई। इस विंटर कार्निवल में विभिन्न ज़ोन थे, जिनमें गेम ज़ोन, फिटनेस ज़ोन, फन ज़ोन और रचनात्मक कार्यशालाएं शामिल थीं, जो बच्चों और अभिभावकों को आकर्षित कर उन्हें भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही थीं। गेम ज़ोन ने बढ़ाई रोमांचक गतिविधियां:
इस ज़ोन में स्पीड अनस्टैक चैलेंज, बॉल इन द बकेट, एक्वाटिक एक्युरेसी, बैलून बैलेंस बोनांजा, ड्रॉप द बॉल जैसे रोमांचक खेलों ने प्रतिभागियों को पूरी तरह से जोड़े रखा। फिटनेस ज़ोन में चैलेंजिंग एक्टिविटीज:
इसमें बीएमआई टेस्ट, आर्म कर्ल टेस्ट, फ्लेक्सिबिलिटी टेस्ट और स्किपिंग रोप जैसे फिटनेस चैलेंज ने सभी को शारीरिक रूप से सक्रिय रखा। फूड ज़ोन के स्वादिष्ट स्टॉल्स:
इंडियन कॉफी हाऊस, शर्मा विष्णु, ओमनी बेकर्स और जैन स्वीट्स जैसे स्वादिष्ट स्टॉल्स के अलावा तंदूरी चाय, गराडू और कैंडी के अनोखे स्वाद ने इस कार्निवल को और भी खास बना दिया। फन ज़ोन की धमाल गतिविधियां:
जादूगर का जादू, बाउंसी कैसल, बबल हाउस और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे रोमांचक खेलों ने बच्चों और बड़े सभी को आनंदित किया। रचनात्मक कार्यशालाओं का भी था खास आकर्षण:
कैंडल मेकिंग, चॉकलेट मेकिंग, मेहंदी आर्ट, टैटू मेकिंग जैसी कार्यशालाओं ने प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने और नई चीज़ें सीखने का मौका दिया। कार्यक्रम के दौरान हर स्टॉल पर उत्साही भीड़ ने सभी गतिविधियों में भाग लिया और पूरे कार्निवल में जोश और ऊर्जा का माहौल बनाए रखा। जैसे-जैसे शाम ढली, उत्सव का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। कार्यक्रम का समापन लकी ड्रॉ की घोषणा के साथ हुआ, जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कान और खुशी भर दी। सागर उत्सव न केवल एक शानदार आयोजन था, बल्कि यह सागर पब्लिक स्कूल के सामूहिक प्रयासों और उत्कृष्टता का प्रतीक भी था, जिसने हर किसी को आनंद, सामूहिकता और यादगार पलों से भर दिया। फोटो गैलरी मे देखिए आयोजन की झलकियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *