लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध मौत:किराए के मकान में रहते थे, 10 दिन पहले सरपंच पिता ने तोड़ा था दम

श्रीगंगानगर में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 29 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अपने गांव में प्राइवेट स्कूल चलाता था और अविवाहित था। 10 दिन पहले युवक के पिता की मौत भी हो गई थी, जो ग्राम पंचायत कोनी के सरपंच थे। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक युवक की पहचान भजनलाल (29) निवासी 5P कोनी, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार युवक पिछले कई सालों से एक युवती के साथ रिलेशन में था और दोनों श्रीगंगानगर की सेतिया कॉलोनी में किराए के मकान में साथ रहते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपने गांव 5P कोनी से खाना खाकर श्रीगंगानगर गया था। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तब तक भजनलाल की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भतीजे वीरू राम ने मर्ग दर्ज कराई है। कोतवाली थाना सीआई पृथ्वी पाल ने बताया- हॉस्पिटल में युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *