आलीराजपुर में भी सुबह 9 के बाद लगेंगे स्कूल:शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश

आलीराजपुर जिले में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मण्डल व समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में शीतऋतु व तापमान में आई गिरावट को देखते हुए नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक सुबह 9 बजे के पहले स्कूलों का संचालन नहीं किया जाए। परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय अनुसार यथावत रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *