डिप्टी सीएम ने एक साल की उपलब्धियां गिनवाईं:बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था करेंगे बेहतर; डॉक्टर कॉलोनी बनाएंगे

मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार को 13 दिसम्बर को एक वर्ष पूरे हुए हैं। शनिवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, साथ ही आगामी प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा, 2023 में विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश के प्रचंड और ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से राष्ट्रवादी सरकार बनी है। बोले- योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान चला कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया है। अब जन कल्याण पर्व में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ जन कल्याण के कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। सरकार गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवाओं के लिए, महिला सशक्तिकरण, उद्योग एवं रोजगार, संस्कृति, सुशासन, स्वास्थ्य सुविधाएं, गौ संरक्षण एवं संवर्धन, टाइगर रिजर्व, कानून व्यवस्था, सिंचाई, आध्यात्मिक नगरी, पर्यटन, को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए सरकार जो संकल्प पत्र था, उस पर चरणबद्ध तरीके से सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किए गए 456 संकल्पों में एक साल के अंदर 45 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं। 268 संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है। अगले चार वर्ष में एक-एक संकल्प पूरा करेंगे। प्रदेश सरकार का यह एक वर्ष मध्यप्रदेश को विकसित, गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न और समृद्ध बनाने के अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाएंगे
रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है,जो कभी रीवा के लिए सपना था। आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों का रुझान बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास डॉक्टरों की कॉलोनी विकसित करेंगे। ताकि वे ग्रामीण क्षेत्र में रहकर ही लोगों का अच्छा इलाज कर सकें। उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में ही शहर की तरह माहौल देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *