इंदौर नगर निगम ने शहर में बेसमेंट में पार्किंग की जगह पर व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की। जोन 22 में आने वाली PU4 में पार्किंग के लिए आरक्षित 1 लाख वर्ग फीट से ज्यादा का अतिक्रमण हटाया है। दो बड़े पार्किंग प्लॉटों को भी अतिक्रमण मुक्त किया जोनल अधिकारी और भवन अधिकारी शिवराज सिंह यादव ने बताया कि जोन 22 में PU4 स्कीम में पार्किंग के लिए आरक्षित 1 लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। रिमूवल कार्रवाई के दौरान बाउंड्री वॉल, विज्ञापन बोर्ड, झोपड़े, टीन शेड, ओटले, दरवाजे और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। दो बड़े पार्किंग प्लॉटों को भी अतिक्रमण मुक्त किया। कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक हिमांशु ताम्रकर और बड़ी संख्या में रिमूवल अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।


