वसुंधरा राजे बोलीं- हेलमेट कहां है, हेलमेट लगाओ:स्कूटी सवार बोले- रखा है, पूर्व सीएम ने अपनी गाड़ी रुकवाकर समझाए ट्रैफिक नियम

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्कूटी सवार 2 बच्चों को बिना हेलमेट देखकर अपनी गाड़ी रूकवाई। दोनों बच्चों से हेलमेट के बारे में पूछा और हेलमेट लगाने की हिदायत दी। साथ ही यातायात नियम भी समझाए।
यह घटनाक्रम झालावाड़ में 26 दिसंबर का है। जिसका वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। इस वीडियो पर लोग पूर्व सीएम की जमकर सराहना कर रहे है। पहले देखिए घटनाक्रम से जुड़े ये 3 फोटो… अब समझिए क्या है पूरा ममला
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। इस वीडियो में वह झालावाड़ दौरे के दौरान स्कूटी चला रहे 2 बच्चों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देती नजर आ रही हैं। यह घटना 2 दिन पहले 26 दिसंबर की है, जब राजे झालावाड़ में डाक बंगले से भाजपा के वरिष्ठ नेता शिक्षक पाटीदार के घर भोजन के लिए जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में उन्होंने 2 बच्चों को बिना हेलमेट स्कूटी चलाते देखा। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बच्चों को अपने पास बुलाया। ‘हेलमेट रखने के लिए नहीं, बल्कि लगाने के लिए होता है’
राजे ने बच्चों से पूछा, “हेलमेट कहां है? हेलमेट लगाओ।” बच्चों ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हेलमेट रखा है। इस पर वसुंधरा राजे ने उन्हें समझाया कि हेलमेट रखने के लिए नहीं, बल्कि लगाने के लिए होता है।
उन्होंने जोर दिया कि यातायात नियमों के अनुसार, स्कूटी चलाने वाले और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा भी मौजूद थे। इस वीडियो को भाजपा के झालरापाटन ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बालचंद राठौर ने बनाया था। SRG अस्पताल भी पहुंचीं राजे
इधर वसुंधरा राजे ने झालावाड़ दौरे के दौरान रविवार को एसआरजी अस्पताल का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान राजे सर्जिकल आईसीयू और एमआईसीयू में पहुंचीं। उन्होंने मरीजों के उपचार, उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया। राजे ने आईसीयू को अपग्रेड करने और आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने आईसीयू में लगे एसी डक्ट की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। ‘जल्द MRI मशीन की सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झालावाड़ अस्पताल में एमआरआई मशीन की लंबे समय से मांग की जा रही है। इसके लिए उच्च स्तर पर प्रयास कर झालावाड़ वासियों को शीघ्र ही MRI मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अस्पताल में आरएमआरएस तथा अन्य माध्यमों से तकनीकी उपकरणों व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
वहीं राजे झालावाड़ अस्पताल का निरीक्षण के बाद यहां से ब्यावर के लिए रवाना हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *