सूने मकान से 30 लाख से ज्यादा की ज्वैलरी चोरी,VIDEO:परिवार गया था पैतृक घर, चोरों ने एक ही कॉलोनी में दो घरों को बनाया निशाना

शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के प्रेम विहार इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। राजीव गांधी नगर थाने में प्रेम विहार निवासी शैलेश व्यास ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने परिवार सहित 26 दिसंबर की शाम अपने पैतृक निवास जबरी बाजार, जालोरी गेट क्षेत्र में गए हुए थे। परिवार रात वहीं रुक गया। अगली सुबह करीब 9 से 9:30 बजे जब वे अपने प्रेम विहार स्थित मकान लौटे, तो घर के सभी ताले टूटे हुए मिले और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी में दिखे तीन-चार संदिग्ध व्यक्ति इसके बाद पीड़ित शैलेश ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें 3–4 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा ताले तोड़कर चोरी करते हुए नजर आने की जानकारी मिली है। चोरों ने कैमरों से भी छेड़छाड़ की। पीड़ित के अनुसार, चोर सोने का हार, चूड़ियां, कंगन, अंगूठियां, मंगलसूत्र, बालियां, चांदी के सिक्के, गिलास सहित करीब 25 तोला सोना, लगभग आधा किलो चांदी, 50–60 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। चोरी किए गए गए माल की कीमत 30 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। पीड़ित ने यह भी बताया कि पड़ोसी नगेन्द्र राजपुरोहित के घर से भी करीब 4 तोला सोने के आभूषण और 40–50 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं। पीड़ित की शिकायत पर जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *