जमीन विवाद में महिला पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार:गोड्डा पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेजा, देसी कट्टा बरामद

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह घटना 26 दिसंबर 2025 की शाम की है, जब गांव की ही शिव कुमारी देवी पर पीछे से गोली चलाई गई थी। गनीमत रही कि गोली उनकी पीठ को छूते हुए निकल गई और उनकी जान बच गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर महागामा थाना में तीन नामजद अभियुक्तों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम, गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच एवं छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अनोज़ ब्रहम ने जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े पुराने विवाद को लेकर शिव कुमारी देवी को निशाना बनाया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य नामजद अभियुक्त अनोज़ ब्रहम, पिता स्वर्गीय चौरासी ब्रहम, को उसके मामा के घर ग्राम अम्बा, थाना ललमटिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। देसी कट्टा, जिंदा गोली और खोखा बरामद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक खोखा भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर आरोपी लंबे समय से रंजिश पाले हुए था और इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस पूरे अभियान में महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *