बीजापुर में पीडिया कैंप के पास मिले दो IED बम:कुप्पागुड़ा में नक्सलियों ने सड़क किनारे छिपाई थी विस्फोटक, सुरक्षा बलों ने किया नष्ट

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम कुप्पागुड़ा (पीड़िया) में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग अभियान के दौरान दो शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी की टीम एफओबी कोप्पागुड़ा से पीड़िया एफओबी क्षेत्र में नियमित एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान, पीड़िया कैंप से लगभग दो किलोमीटर दूर निर्माणाधीन सड़क से करीब 50 मीटर भीतर नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद हुए। मौके पर नष्ट किए गए दोनों आईईडी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी के बम डिस्पोजल दस्ते (BDD) ने दोनों आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। जांच में पता चला कि एक आईईडी टिफिन में और दूसरा बीयर की बोतल में छिपाकर लगाया गया था। ये दोनों विस्फोटक प्रेशर मैकेनिज़्म से सक्रिय होने वाले थे, जिनका उद्देश्य सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *