टीकमगढ़ में किसान के खेत में 12 फीट का अजगर:सर्प मित्र ने सुरक्षित पकड़ा, ग्रामीणों ने नापी लंबाई, जंगल में छोड़ा

टीकमगढ़ में रविवार को एक किसान के खेत में 12 फीट लंबा अजगर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सर्प मित्र टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। किसान की सूचना पर पहुंचे स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू यह घटना जतारा क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। किसान ब्रजेश कुशवाहा के खेत में अजगर दिखाई देने पर किसान और उसके परिजन घबरा गए। उन्होंने तत्काल बुंदेलखंड स्नैक कैचर टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र विष्णु सिंह घोष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हाथ से नापी अजगर की लंबाई इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अजगर की लंबाई हाथ से नापी। रेस्क्यू के बाद टीम ने अजगर को खेत से निकालकर पास के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। विष्णु सिंह घोष ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि सांप हमारे मित्र होते हैं। इन्हें मारने की बजाय सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ देना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *