मक्सी में कांग्रेस स्थापना दिवस पर निकली वाहन रैली:नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मेहरबान सिंह पटेल का स्वागत

शाजापुर के मक्सी नगर में रविवार को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर एक वाहन रैली निकाली। इसमें 200 से 250 दोपहिया वाहन शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पार्टी के झंडे लहराए गए और नारेबाजी के साथ कांग्रेस की नीतियों का संदेश दिया गया। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस का हुआ स्वागत इसी अवसर पर एक कार्यक्रम हुआ। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह रामचंद्र पटेल का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र राधाकृष्ण मालवीय ने की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, राजकुमार कराड़ा और अमर सिंह बकानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान अतिथियों ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हर समाज के एक वरिष्ठ व्यक्ति को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सेठ, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र सिंह पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीमाल, अशोक जैन, संजू जैन, मिश्रलाल लोधी, लक्ष्मीनारायण लोधी, मोहन लोधी, पार्षद उदय कुमार यादव, अमित मारू और पार्षद बाबूलाल यादव सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शरद रावल ने किया, जबकि आभार टाइगर पटेल ने व्यक्त किया। यह आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *