बसंत पंचमी पर राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन:खरगोन में वृक्षतीर्थ मेहरजा में 15 जोड़ों का पंजीयन, तैयारियां तेज

खरगोन के वृक्षतीर्थ मेहरजा में बसंत पंचमी (23 जनवरी) को अखिल भारतीय राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। इस आयोजन के लिए अब तक 15 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर समाज की एक विशेष बैठक हुई। इसमें जिला पदाधिकारियों ने विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की और आयोजन को बेहतर बनाने के लिए रणनीति तैयार की। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि समाज के गरीब वर्ग के लोगों को सामूहिक विवाह सम्मेलन से जोड़ने की दिशा में यह पहल की गई है। सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रवक्ता दिलीपसिंह पवार ने जानकारी दी कि यह महोत्सव का पांचवां साल है। पहले 11 जोड़ों का पंजीयन हुआ था, और अब चार नए पंजीयन आने से कुल संख्या 15 हो गई है। ज्यादा से ज्यादा जोड़ों को सम्मेलन में जोड़ने का प्रयास जारी है। इस बैठक में उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह जादौन, राधेश्याम सिसोदिया, हेमंत सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *