मंडला में बाघ ने गुर्राकर कराया मौजूदगी का अहसास:हिरणों की आवाजों से मिला संकेत; कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने बनाया वीडियो

मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व से एक रोचक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिरणों का एक झुंड तेज और चेतावनी भरी आवाजें निकालता नजर आ रहा है। जानकारों के अनुसार, ऐसी आवाजें आमतौर पर आसपास किसी शिकारी, खासकर बाघ की मौजूदगी का संकेत होती हैं। जंगल में दिखी बाघ की दहाड़ इसी दौरान वीडियो में एक बाघ जंगल में अपनी शाही चाल के साथ चलते हुए दिखाई देता है। बाघ गुर्रा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है, जिससे जंगल में उसकी ताकत और प्रभुत्व नजर आता है। कान्हा जोन का वीडियो, जूनियर बजरंग दिखा यह वीडियो कान्हा टाइगर रिजर्व के कान्हा जोन का बताया जा रहा है, जिसे शनिवार को रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में दिखाई देने वाला बाघ जूनियर बजरंग (टी-118) है, जिसकी उम्र करीब 8 साल है। जूनियर बजरंग, कान्हा की प्रसिद्ध बाघिन नीलम (टी-65) और बाघ बजरंग (टी-64) की संतान है। पर्यटन क्षेत्र में रहता है बाघ जूनियर बजरंग का इलाका कान्हा और किसली रेंज के पर्यटन क्षेत्र में आता है। इसी वजह से यह बाघ अक्सर पर्यटकों को दिखाई देता रहता है और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारों ने बताया कि यह वीडियो जंगल में शिकार और शिकारी के बीच के प्राकृतिक व्यवहार को दर्शाता है। साथ ही यह भी बताता है कि जंगल की हर आवाज का अपना महत्व होता है और वे आसपास की स्थिति के बारे में संकेत देती हैं। पर्यटकों ने बनाया वीडियो पर्यटकों ने इस दुर्लभ और रोमांचक पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *