निवाड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। जिला मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस के इतिहास, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्मरण किया गया। यह आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया, जिसमें अनुशासन, विचार और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रमुख रही। कांग्रेस पार्टी का संदेश वाचन हुआ इसके बाद भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस पार्टी का संदेश वाचन भी किया गया, जिसमें लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के मूल विचारों को दोहराया गया। कांग्रेस की 140 सालों की यात्रा को किया याद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान देश की आजादी से लेकर संविधान की रक्षा तक कांग्रेस की 140 वर्षों की यात्रा को याद किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश यादव, अमित राय, चंद्रपाल परमार, नंदराम कुशवाहा, रणवीर सिंह राजावत, दसई कुशवाहा, रमेश निराला, गुड्डा त्रिवेदी और धीरेन्द्र परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


