मड़ला घाटी में सड़क किनारे दिखा बाघ:कार चालक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

पन्ना-छतरपुर एनएच 39 मड़ला घाटी में एक बाघ सड़क किनारे दिखाई दिया। वह काफी देर तक सड़क की साइड पट्टी पर चलता रहा। इस दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार ने उसका वीडियो बना लिया। शनिवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 90 से अधिक है। यही बजह है कि आए दिन बाघ सड़क किनारे या सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा पन्ना-छतरपुर एनएच 39 मनोर से मड़ला घाटी तक और पन्ना-अमानगंज रोड पर तारा तक बाघों का मूवमेंट रहता है। यहां बगैर सफारी राहगीरों व वाहन चालकों को बाघों के दीदार हो जाते हैं। हालांकि इससे राहगीरों के लिए खतरा भी बना रहता है। अभी हाल ही में हिनौता रेंज में बाघिन के शावकों ने एक महिला का शिकार कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *